GA4-314340326 प्रो. रजनीकांत बने उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी के नए कुलपति, संभाला कार्यभार

प्रो. रजनीकांत बने उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी के नए कुलपति, संभाला कार्यभार

प्रो. रजनीकांत
angara(ranchi)  प्रख्यात शिक्षाविद् और लंदन की रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के फैलो(एफआरएससी) प्रो. रजनीकांत को उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी का नया कुलपति (वीसी) नियुक्त किया गया है। उन्होंने विवि पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया है। प्रो. रजनीकांत को अध्यापन, रिसर्च और यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन का लंबा अनुभव है। इससे पहले वे भोपाल के रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने जम्मू यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में पीएचडी की और फिर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (यूके) से पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च पूरी की। वे जम्मू यूनिवर्सिटी के फिजिक्स डिपार्टमेंट में सीनियर प्रोफेसर भी रह चुके है। एक्स-रे क्रिस्टलोग्राफी उनके शोध का मुख्य क्षेत्र रहा है। शिक्षा और विज्ञान क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें 8 नेशनल और 4 इंटरनेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। वे रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के फैलो बनने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले शिक्षाविद् है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने