angara(ranchi) 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) रांची की मेजबानी में चल रही तीन दिवसीय इंटर बटालियन बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हो गया। टेबल टेनिस (डबल्स) के कड़े मुकाबले में रांची के कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार और सहायक कमांडेंट डॉ. गौरव सिसोदिया की जोड़ी ने बाजी मारी। इस जोड़ी ने उप कमांडेंट प्रवीण कुमार हासदे और सहायक कमांडेंट जय प्रकाश रंजन को हराकर खिताब जीता। वहीं, टीटी सिंगल्स में डॉ. गौरव सिसोदिया ने कमांडेंट शाश्वत कुमार को शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम की। बैडमिंटन में चतरा और 16वीं वाहिनी का जलवा बैडमिंटन वेटरन सिंगल्स में गया के डीआईजी मानवेंद्र ने रांची के द्वितीय कमांडेंट सरदार सिंह चौहान को हराया। मेंस सिंगल्स में 16वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट नीरज कुमार और डबल्स में बांके बिहारी व नीरज की जोड़ी विजेता बनी। ओपन मेंस सिंगल्स और डबल्स दोनों श्रेणियों में चतरा की 35वीं वाहिनी चैंपियन रही। मुख्य अतिथि डीआईजी मानवेंद्र और उषा मार्टिन विवि के प्रो-वीसी समर वीर सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.