angara(ranchi) सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सुरसू पंचायत अंतर्गत वन वरवाडीह गांव में शुक्रवार की शाम एक जंगली हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय दशमी देवी शुक्रवार शाम को सुरसू से पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक जंगली हाथी उनके सामने आ गया। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पातीं, हाथी ने उन्हें अपनी सूंढ़ में लपेटकर दूर फेंक दिया। चीख-पुकार सुनकर और घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को उठाया और घर लेकर आए, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस घटना की आधिकारिक सूचना वन विभाग को दे दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की निगरानी बढ़ाने और घायल महिला के इलाज के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.