angara(ranchi) प्रखंड संसाधन केन्द्र(बीआरसी) अनगड़ा में सोमवार को 'समावेशी शिक्षा' के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। सहायक उपकरण की व्यवस्था एलिम्को नामक संगठन ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल सोय व उपप्रमुख जयपाल हजाम ने किया। शिविर में कुल 54 दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण बांटे गए। उपकरण पाकर बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। बच्चों की श्रेणी और आयु वर्ग (7-11 एवं 12-18 वर्ष) के अनुसार उपकरणों का वितरण किया गया। वितरित उपकरणों में ट्राई साइकिल और मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, सुगम्य केन, हियरिंग एड(सुनने की मशीन), क्रच(बैसाखी), टीएमएम किट (शिक्षण-अधिगम सामग्री किट) आदि शामिल है। शिविर को सफल बनाने में रिसोर्स शिक्षिका सीता मुंडा, अमिता कुमार, बीपीओ पंकज तिर्की, शिक्षक दिनेश महतो, ऑपरेटर बबीता कुमारी, बीआरपी उमेश शर्मा, सहित एलिम्को के प्रिया वर्मा, शैलेंद्र सिंह, अमर बहादुर, अंकित और शशिकांत आदि का योगदान रहा। मौके पर कई दिव्यांग बच्चों को आनलाइन उपकरण वितरण भी सुनिश्चित किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.