 |
| राज्यपाल को ज्ञापन सौंपती सुषमा देवी |
angara(ranchi) बीसा पंचायत की पूर्व मुखिया सुषमा देवी ने गुरुवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को सात सूत्री ज्ञापन सौंपकर बीसा पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की मांग किया। ज्ञापन में कहा गया कि बीसा पंचायत में 99 फीसदी जनजाति बहुल क्षेत्र है। बीसा पंचायत के जर्जर सड़कों बीसा-जीतराम चौक से बेंती, हड़राबेड़ा, ओवर होते हुए मुनगाडीह चौक तक 11 किलोमीटर लंबी सड़क को रिपेयर कराने की मांग किया। साथ ही 6 किमी लंबी बीसा सरई टोली से नया टोली, सिमरा टोली होते हुए चमघटी पुरुलिया रोड तक निर्माण कराया जाए। अनगड़ा अंचल में जमीन की खरीद-बिक्री में हो रहे बड़े पैमाने के फर्जीवाड़े पर अविलंब रोक लगाई जाए। अनगड़ा पूर्वी वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का भारी आतंक है। जान-माल का नुकसान हो चुका है और आगे भी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है, इसका स्थाई समाधान निकाला जाए। गेतलसूद फिटर लाइन को सिकिदिरी फिटर लाइन से जोड़ा जाए ताकि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू हो सके। सुषमा देवी ने बताया कि "क्षेत्र की जनता बुनियादी सुविधाओं, जर्जर सड़कों, बिजली-जमीन की समस्याओं और हाथियों के खौफ से जूझ रही है। अधिकारी ग्रामसभा की अनुशंसाओं पर ध्यान नहीं दे रहे है। उम्मीद है कि राज्यपाल महोदय के हस्तक्षेप से अनगड़ा की इन जनसमस्याओं का जल्द समाधान होगा।"
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.