GA4-314340326 हाथी का राशन दुकान पर धावा: दरवाजा तोड़कर गरीबों के हक का 5 बोरी चावल चट कर गया

हाथी का राशन दुकान पर धावा: दरवाजा तोड़कर गरीबों के हक का 5 बोरी चावल चट कर गया

angara(ranchi)  कुच्चू पंचायत के बदरी गांव में बुधवार देर रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच गांव में घुसे एक हाथी ने मनबोध बेदिया की जन वितरण प्रणाली(पीडीएस) दुकान को निशाना बनाया। हाथी ने स्टोर रूम का मजबूत दरवाजा तोड़ दिया और गरीबों के बीच अगस्त महीने में बांटने के लिए रखा 5 बोरी चावल खाकर बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उत्पात मचाने के बाद हाथी पैना पहाड़ जंगल की तरफ चला गया। पिछले एक पखवाड़ा से क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही से लोग दहशत में हैं। इससे पहले बीते शुक्रवार की रात भी दो हाथियों ने कुच्चू गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय (कटहल टोली) के किचन और स्टोर रूम का दरवाजा तोड़ दिया था। वहां भी हाथियों ने बच्चों के मिड-डे मील(एमडीएम) का 4 बोरी चावल चट कर दिया था। घटना की खबर मिलते ही गुरुवार सुबह जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव सह बदरी गांव के ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। बालेश्वर बेदिया ने बताया कि वन विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई नही आया। क्षेत्र में हाथियों का खौफ बढ़ गया है। वन विभाग ग्रामीणों के बीच पटाखे व मशाल का वितरण करे जिससे इस क्षेत्र से हाथियों को खदेड़ा जा सके। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم