रांची : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' के तहत रांची जिले की महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। जिले की 3 लाख 66 हजार 664 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल से जून 2026 तक की तीन महीने की सम्मान राशि सीधे हस्तांतरित (DBT) कर दी गई है। इस मद में सरकार ने कुल 274 करोड़ 99 लाख 80 हजार रुपये की राशि जारी की है।
प्रति लाभुक को मिले 7,500 रुपये
योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को तीन महीने के लिए कुल 7,500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई है। जिला जनसंपर्क विभाग के अनुसार, आधार बेस्ड भुगतान के जरिए यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों तक पहुंचाई गई है।
जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भुगतान का विवरण इस प्रकार है : कांके (31,094), रांची शहर (25,006), मांडर (22,885), सिल्ली (21,031), बेड़ो (20,519), चान्हो (19,299), रातू (18,500), तमाड़ (18,411), ओरमांझी (17,824), नगड़ी (17,755), बुढ़मू (17,688), नामकुम (17,566) और अनगड़ा (16,655) लाभुक शामिल हैं।
बड़गाईं व आपकी में प्रक्रियाधीन है भुगतान
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बड़गाईं अंचल और ईटकी प्रखंड के लाभुकों के खाते में भुगतान की प्रक्रिया अभी चल रही है। वहां के पात्र लाभार्थियों को भी जल्द ही राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम: डीसी
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि यह योजना महिलाओं को न केवल आर्थिक संबल प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन क्षेत्रों में भुगतान की प्रक्रिया चल रही है, वहां जल्द से जल्द काम पूरा किया जाए ताकि कोई भी पात्र महिला इससे वंचित न रहे।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.