GA4-314340326 कोतवाली थाने से भाग रहे RSS दफ्तर पर हमले का आरोपी सैफ का चान्हो में एनकाउंटर; जवान की पिस्टल छीन पुलिस पर ही चलाई गोली, पैर में लगी

कोतवाली थाने से भाग रहे RSS दफ्तर पर हमले का आरोपी सैफ का चान्हो में एनकाउंटर; जवान की पिस्टल छीन पुलिस पर ही चलाई गोली, पैर में लगी

Saif, accused of attacking the RSS office, was killed in an encounter while fleeing from the police station; he snatched a soldier's pistol and fired at the police, hitting him in the leg.
एनकाउंटर में घायल सैफ अंसारी।
चान्हो (रांची): राजधानी के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मुख्य आरोपी सैफ अंसारी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोबारा दबोच लिया है। गुरुवार को कोतवाली थाने की हाजत से फरार होकर भाग रहे सैफ को पहले मांडर टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया। इसके बाद जब पुलिस उसे पूछताछ के लिए चामा पिकेट ले जा रही थी, तभी चान्हो के लुकईया ढोडहा के पास पुलिस की गाड़ी खराब हो गई।

इसी का फायदा उठाकर सैफ ने सुरक्षा में तैनात जवान टिंकू रजक की सर्विस पिस्टल लूट ली और भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रुकने को कहा, तो उसने सीधे पुलिस टीम पर ही फायर झोंक दिया, जिसमें चान्हो थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सैफ के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए रिम्स (RIMS) में भर्ती कराया गया है।

 11 बजे हाजत से भागा, दोपहर में मुठभेड़

पूरे घटनाक्रम की शुरुआत गुरुवार सुबह 11 बजे हुई। कोतवाली थाने की हाजत में बंद सैफ अंसारी ने चालाकी दिखाई और बाथरूम की खिड़की का शीशा तोड़कर वहां से भाग निकला। आरोपी के फरार होते ही रांची पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत पूरे जिले में नाकेबंदी की गई। पुलिस को इनपुट मिला कि सैफ रांची से लोहरदगा भागने की फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और मांडर टोल प्लाजा के पास उसे फिर से धर-दबोचा।

इसके बाद चान्हो इलाके में गाड़ी खराब होने पर उसने पिस्टल छीनकर जानलेवा हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई और उसे दबोच लिया।

जानिए, क्या है मामला

दरअसल, निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर मंगलवार की देर रात पेट्रोल बम फेंकने की घटना के बाद से ही रांची पुलिस और स्पेशल टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर रात लोहरदगा जिले से सैफ अंसारी को उसके दो अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की थी। बुधवार रात लोहरदगा से पकड़े जाने के बाद सैफ को आगे की कार्रवाई के लिए रांची के कोतवाली थाने लाया गया था, जहां से वह गुरुवार की सुबह भाग निकला था।

विदेशी कनेक्शन की जांच, UAPA के तहत केस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस केस में यूएपीए (UAPA) की धाराएं जोड़ी हैं। सूत्रों के अनुसार, तकनीकी जांच में आरोपियों के मोबाइल से वारदात का वीडियो सीमा पार (विदेश) भेजने के भी सुराग मिले हैं, जिसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियां भी इस पूरे मामले पर नजर रख रही हैं।



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने