GA4-314340326 अनगड़ा : कुएं में गिरे मिर्गी पीड़ित छोटे भाई को बचाने कूदा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत

अनगड़ा : कुएं में गिरे मिर्गी पीड़ित छोटे भाई को बचाने कूदा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत

Angada: Elder brother jumps into a well to save his younger brother who has fallen into an epileptic well, both drown.
कुएं से निकाले जाने के बाद दोनों भाइयों के शव।
अनिल चौधरी / अनगड़ा (रांची) : राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र से सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के चंद्रटोली गांव में कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब मिर्गी का शिकार छोटा भाई अचानक कुएं में गिर गया। उसे डूबता देख बड़ा भाई अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया, लेकिन अफसोस कि दोनों में से कोई भी जिंदा बाहर नहीं लौट सका।

 घरेलू विवाद के बाद हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, चंद्रटोली निवासी विनोद मुंडा (32 वर्ष) मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर विनोद का अपने बड़े भाई से विवाद हो गया था। इसी गहमागहमी के बीच विनोद अचानक अपने घर के आंगन (कैंपस) में बने गहरे कुएं में गिर गया। विनोद को तैरना नहीं आता था और वह पानी में डूबने लगा।

भाई को तड़पता देख कुएं में लगा दी छलांग

अचानक हुए इस हादसे से घर में चीख-पुकार मच गई। छोटे भाई को कुएं में डूबता और जिंदगी के लिए तड़पता देख बड़ा भाई सुखराम मुंडा (41 वर्ष) तुरंत कुएं में कूद गया। हालांकि, गहराई ज्यादा होने और तैरने की सही स्थिति न बन पाने के कारण सुखराम भी खुद को संभाल नहीं पाया और देखते ही देखते दोनों भाई गहरे पानी में समा गए।  

 ग्रामीणों ने दोनों शवों को कुएं से निकाला बाहर

चीख-पुकार सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों को कुएं से बाहर निकाला और आनन-फानन में अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया किया छोटा भाई विनोद अविवाहित था। वहीं बड़ा भाई सुखराम मुंडा शादीशुदा था, उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे के बाद पूरे चंद्रटोली गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। सुखराम मुंडा के सिर से पिता का साया उठने के बाद उसकी पत्नी और तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही चिता पर दो सगे भाइयों के शव उठने की खबर से पूरा इलाका मर्माहत है।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم