![]() |
| पौधरोपण अभियान में शामिल लोग। |
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक विजय सिंह को पौधा भेंट कर की गई। इस दौरान नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
हर बूथ पर पौधे लगा रहे कार्यकर्ता: सिंकू
राष्ट्रव्यापी अभियान : भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखीयार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज संस्थान में वृक्षारोपण किया गया है।
हर बूथ का लक्ष्य : नगर अध्यक्ष जयशंकर सिंह सिंकु ने बताया कि इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लगा हुआ है। हर बूथ पर पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया जा रहा है।
स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ पर्यावरण जरूरी: निदेशक
सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक विजय सिंह ने भाजपा की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आम लोगों को स्वस्थ रहने के लिए पर्यावरण का स्वच्छ और संतुलित होना बेहद जरूरी है। भाजपा कार्यकर्ता पेड़ लगाकर समाज को एक सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से टिंकू सिन्हा, अनिल सिंह, अशोक स्वर्णकार, भुवनेश्वर मंडल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, भाजपा कार्यकर्ता और संस्थान के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.