GA4-314340326 JCECB नामांकन में स्थानीय प्रमाणपत्र की बाधा, युवा आजसू ने अरगोड़ा CO को सौंपा ज्ञापन

JCECB नामांकन में स्थानीय प्रमाणपत्र की बाधा, युवा आजसू ने अरगोड़ा CO को सौंपा ज्ञापन

 

Local certificate is an obstacle in JCECB nomination, Yuva AJSU submitted a memorandum to Argora CO
अनगड़ा सीओ को ज्ञापन सौंपने युवा आजसू का प्रतिनिधिमंडल।

novbhaskar.com | रांची

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECB) द्वारा आयोजित नामांकन प्रक्रिया की समय सीमा नजदीक आते ही छात्रों की धड़कनें बढ़ गई हैं। मात्र 2 दिन का समय शेष रहने के बावजूद बड़ी संख्या में छात्रों का स्थानीय प्रमाणपत्र (Residential Certificate) अंचल कार्यालयों से पेंडिंग है। छात्रों की इसी गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को युवा आजसू की रांची महानगर इकाई ने अरगोड़ा अंचलाधिकारी (CO) सुदीप्त राज से मुलाकात की और एक मांग पत्र सौंपा।

 2 जुलाई है डेडलाइन, छात्रों का भविष्य दांव पर

युवा आजसू के रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने अंचलाधिकारी को बताया कि JCECB के तहत प्रथम आवेदन प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि **2 जुलाई 2026** निर्धारित है। राज्य के सभी प्रमुख महाविद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया जोरों पर है, लेकिन अंचल कार्यालय से स्थानीय दर्जा सत्यापित होने में हो रही देरी के कारण सैकड़ों छात्र फॉर्म भरने से वंचित रह सकते हैं। अगर समय रहते प्रमाणपत्र निर्गत नहीं किए गए, तो छात्रों का पूरा एक साल बर्बाद होने का डर है, जिससे विद्यार्थियों में भारी निराशा है।

सीओ ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा

छात्रों की इस परेशानी को देखते हुए अरगोड़ा CO सुदीप्त राज ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अंचल प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने कहा कि प्रमाणपत्र निर्गत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएंगे ताकि किसी भी योग्य छात्र का नामांकन न छूटे।

 प्राथमिकता के आधार पर हो स्थानीय सत्यापन

 जिस सदस्य हाकिम अंसारी ने कहा कि कई छात्रों का स्थानीय स्टेटस पेंडिंग होने के कारण वे पोर्टल पर आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। JCECB की समयसीमा को देखते हुए अंचल कार्यालय को विशेष काउंटर या प्राथमिकता के आधार पर इसे क्लियर करना चाहिए। आजसू के केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान ने कहा कि प्रमाणपत्र न बनने से छात्र मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। अंचल प्रशासन से हमारा सीधा अनुरोध है कि सभी पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का स्थानीय सत्यापन तुरंत किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद सदस्य हाकिम अंसारी, केंद्रीय सचिव इम्तियाज अहमद नजमी, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, प्रताप सिंह, सौरव यादव, नीतिश राज और अमन कुमार आदि शामिल थे।






Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने