angara(ranchi) जेडी नेशनल बीएड कालेज अनगड़ा के बहुउद्देशीय सभागार में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग का आयोजन हुआ। सहायक प्राध्यापक डॉ. राजकुमार महतो के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में योग हुआ। इसमें शामिल हुए छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का प्रदर्शन किया। डॉ. राजकुमार महतो ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को योग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक पक्षों से भी अवगत कराया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया गया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.