angara(ranchi) भाजपा अनगड़ा व गेतलसूद मंडल के कार्यकर्ताओं की गुरूवार को गोंदलीपोखर व गेतलसूद में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील महतो व सोहराई बेदिया ने किया। मंडल प्रभारी अमरनाथ चौधरी व मानकी राजेन्द्र शाही थे। निर्णय हुआ कि पहली बार झारखंड दौरे पर आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन का रांची एयरपोर्ट पर 6 जून को सुबह नौ बजे स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 7 जून को रजरप्पा से वापसी के क्रम में ओरमांझी शास्त्री चौक में भी सुबह नौ बजे भव्य स्वागत किया जाएगा। सुनील महतो व सोहराई बेदिया ने बताया दोनों कार्यक्रमों में मंडल से दो सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। उक्त बैठकों में मुख्य रूप से पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र महतो, सुनील महतो, नंदलाल राम, कामेश्वर महतो, रमन कुमार, मंजोति देवी, सुमित्रा देवी, हरिहर महतो, ददन कुमार, किरण देवी, सोहन बेदिया, जयप्रकाश दास गोस्वामी, प्रेमनाथ महतो, जगेश्वर महतो, अजय कुमार महतो, रामनाथ महतो, अजय कुमार सिंह भोगता, घनेनाथ महतो, पुशनाथ महतो, रामेश्वर महतो, सोनू महतो, पुनीलाल महतो, लोकनाथ महतो, कुंती देवी, सुप्रेश महतो आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.