angara(ranchi) दखल-दिहानी को लेकर बुधवार को रांची-अनगड़ा मार्ग के हेसल चौक के पास जमकर बवाल हुआ। कोर्ट के निर्देश पर अनगड़ा अंचल प्रशासन, रांची जिला पुलिस बल के साथ साथ अनगड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। हेसल के बाहया मोड़ में राजेश उरांव के खतियानी जमीन पर करीब 20 डीसमिल भूखंड में पिछले चार-पांच दशक से एक चाय-पकौड़ा बेचने का एक होटल बना हुआ था। इस होटल को सिकंदर महतो संचालित करता है। आज जैसे ही प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर अवैध कब्जा होटल को ध्वस्त कराने पहुंची सिकंदर महतो के स्वजनों ने विरोध करना शुरू किया। सिकंदर महतो की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि बगैर कोई नोटिस के ही प्रशासन बुलडोजर लेकर होटल को ध्वस्त कराने पहुंच गया। इसी बीच एक काला स्कार्पियों में एक जमीन कारोबारी गौरव कुमार मौके पर पहुंचा। उसने अविलंब कब्जा हटाने की बातें कही। इसके बाद जेसीबी मशीन से अवैध कब्जा हटाया जाने लगा। इससे आक्रोशित ग्रामीणों व स्वजनों ने गौरव कुमार को पीट दिया। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि विवादों के कारण गौरव कुमार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनगड़ा थाना लाया गया। हमलोग कोर्ट के आदेश पर दखल दिहानी दिलाने गये थे। इधर अनगड़ा के राजस्व कर्मचारी सुखदेव कच्छप ने बताया कि पिछले छह माह से लगातार कई बार सिकंदर महतो को अवैध कब्जा हटाने को लेकर नोटिस दिया गया लेकिन वह हटा नही रहा था। कोर्ट के आदेश पर ही राजेश उरांव को दखल दिहानी दिलाया गया।
काला स्कार्पियों के पहुंचते ही विवाद हुआ शुरू
विरोध के कारण अवैध कब्जा हटाने की कवायद शुरू नही हो पा रही थी। इसी बीच एक काला स्कार्पियों में एक जमीन कारोबारी गौरव कुमार मौके पर पहुंचा। उसने अविलंब कब्जा हटाने की बातें कही। इसके बाद जेसीबी मशीन से अवैध कब्जा हटाया जाने लगा। इससे आक्रोशित ग्रामीणों व स्वजनों ने गौरव कुमार को पीट दिया। बाद में अनगड़ा थाना की पुलिस ने गौरव कुमार को अपने अभिरक्षा में लेकर सुरक्षित अनगड़ा थाना ले आया। इघर विवादों के बीच अवैध कब्जा को ढहा दिया ग्रया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.