GA4-314340326 किसी भी विदेशी का नाम मतदाता सूची में नही हो: जैलेन्द्र कुमार

किसी भी विदेशी का नाम मतदाता सूची में नही हो: जैलेन्द्र कुमार

angara(ranchi)  एसआईआर को लेकर बुधवार को अनगड़ा प्रखंड सभागार में बीएलओ, बीएलए 2 सहित मतदाता पुर्नरीक्षण से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ जयपाल सोय ने की। इसमें एसआईआर के दौरान होनेवाली प्रश्नावली व नियमावली की विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव सहित अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में मैपिंग प्रतिशत कम होने पर चिंता जाहिर की गई। मैपिंग कार्य में तेजी लाने का आहवान किया गया। बीडीओ जयपाल सोय ने बताया कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम एसआईआर सूची में छूटना नही चाहिए। जबकी अयोग्य मतदाता किसी भी हालत में जुड़ने ना पाये। घर घर जाकर बीएलओ मैपिंग का काम करें। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि वर्ष 2003 को मतदाता सूची को मैपिंग का आधार बनाया गया। इस सूची को भी फिर से सत्यापित करने की जरूरत है। किसी भी विदेशी नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नही होना चाहिए। प्रयास हो 18 साल के शत प्रतिशत भारतीय का नाम एसआईआर में जुड़ना चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से पंकज तिर्की, तापेश्वर महतो, सुरेश महतो, कुंती कुमारी, योगेन्द्र बेदिया, मंजू देवी, करमी टोप्पो, मंजूड़ा देवी, अरविंद कुमार, बिनोद तिग्गा, संजय भारती, वासुदेव गोस्वामी, जोन तिग्गा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने