GA4-314340326 कैनवास बाल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब महेशपुर ने जीता

कैनवास बाल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब महेशपुर ने जीता

विजेता टीम के साथ सुदेश कुमार महतो
angara(ranchi)  खान सपोर्टिंग महेशपुर द्वारा आयोजित महेशपुर प्रीमियर लीग कैनवास बाल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब महेशपुर ने जीता। रविवार की देर रात खेले गये खिताबी मुकाबले में लुपुंग को पराजित किया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री व आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा ने किया। विजेता महेशपुर को 41 हजार रुपया, उपविजेता लुपुंग को 31 हजार रुपया, दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीमें अनगड़ा और चिलदाग को 11-11 हजार रुपया प्रदान किया गया है। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट लुपुंग के विक्की व प्लेयर ऑफ मैच महेशपुर के वासीद खान बने। इस अवसर पर प्रवीण प्रभाकर, देवशरण भगत, संजय मेहता, छोटू सिंह, उमेश भोगता, मोहसिन खान, जलनाथ चौधरी, रामसाय मुंडा, रोशन लाल मुंडा, शिवदास गोस्वामी, जगरनाथ महतो, आतिश कुमार महतो, दुर्गा महतो, इम्तियाज खान, नौशाद, बबलू खान, सेराज खान, सलीम अंसारी, पप्पू खान, अब्दुल इमाम अंसारी सहित आयोजन समिति के जाकिर खान, अनवर खान, परवेज खान, अब्दुल जाकिर खान, नौशाद, आसिफ, वासित, जावेद(सोनू)खान, आदिल मुस्ताक, अमन एहतेशाम, अरबाज, आर्यन, असद, अर्सलान, श्यान, आमिर मल्लिक, अब्दुल समीम खान, ग़फ़रान खान आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने