angara(ranchi) बेंती स्थित 33वां पैना पहाड़ मेला में शुक्रवार को काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। मेला का आयोजन बेंती ग्राम वन प्रबंधन व संरक्षण समिति ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, जिपस अनुराधा मुंडा, सुरेन्द्र महतो थे। मेला में एक साथ हजारों की संख्या में ग्रामीण युवा-युवती नाच गा रहे थे। अर्जुन मुंडा ने भी गाना गाया। इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा हमें प्रकृति संतुलन के लिए प्रत्येक साल पौधरोपण करना होगा। पर्यावरण और मानव का अटूट रिश्ता है। हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होना होगा। इससे पूर्व अर्जुन मुंडा ने गेतलसूद स्थित भाजपा कार्यालय में पौधरोपण किया। गेतलसूद कार्यालय के समक्ष अर्जुन मुंडा का स्वागत किया गया।
मेला में नीतेश कच्छप ने बिखेरा आवाज का जादू
मेला में प्रसिद्ध नागपुरी कलाकारों नीतेश कच्छप, प्रीतम, सरिता देवी, सुनील मुंडा की टीम ने एक से एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अध्यक्षता वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सत्यदेव मुंडा व संचालन अजय आर्या ने किया। मेला समिति की ओर से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख दीपा उरांव, बीसा मुखिया मंजोती देवी, पंसस मानेश्वर मुंडा, उपमुखिया संजय भोगता, गेतलसूद मुखिया शांति देवी सहित मेला समिति के अध्यक्ष रंजीत मुंडा, सचिव लालजी बेदिया, कोषाध्यक्ष बालकराम मुंडा, गंधिया करमाली, भाजपा नेता रामसाय मुंडा, भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, भाजपा गेतलसूद मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया, रामनाथ महतो, संजय नायक, नंदलाल राम, बबीता देवी, राजेंद्र मुंडा, विजय मुंडा, अशोक बेदिया, सविता देवी, अजय करमाली, अजय मुंडा, रोशन बेदिया, तीरथ पाहन, बानेश्वर मुण्डा, दीपक मुंडा, आदि उपस्थित थे।
33 सालों से हो रहा मेला का आयोजनपिछले 33 सालों से पैना पहाड़ पर्यावरण मेला का आयोजन किया जा रहा है। तीन दशक पूर्व 589 एकड़ में फैला पैना पहाड़ा जंगल उजाड़ हो गया था। बाद में ग्राम वन प्रबंधन समिति व संरक्षण समिति बेंती व बीसा के सदस्यों व ग्रामीणों की जागरूकता से जंगल संरक्षण की कवायद के तहत पूरा जंगल समृद्ध हुआ। चारों तरफ हरे-भरे पेड़ व हरियाली छाई है। अभी पैना पहाड़ जंगल में अनेक प्रकार के औषधिक पौधा सहित भालू, मोर, बंदर सहित अनेक प्रजाति के पक्षी पाये जाते है। जंगल बचाने के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रेरणास्वरूप प्रतिवर्ष 5 जून को पैना पहाड़ में विश्व पर्यावरण मेला का आयोजन किया जाता है।
और बाइक से पहुंचे अर्जुन मुंडा
गेतलसूद से बेंती मेला स्थल पहुंचने से एक किमी पहले ही काफी जाम लगा हुआ था। चारपहिया वाहनों का आवगमन नही हो पा रहा था। बाद में भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने अपनी बाइक में बैठाकर अर्जुन मुंडा को मेला स्थल ले गये। वापसी में भी जाम की स्थिति बनी रही। जैलेन्द्र कुमार ने फिर अर्जुन मुंडा को अपनी बाइक में बैठाकर मेला स्थल से लेकर सात किमी दूर गेतलसूद तक ले आये। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जानकारी देने के बावजूद अर्जुन मुंडा को पुलिस सुरक्षा व स्काट नही उपलब्ध कराया गया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.