angara(ranchi) अनगड़ा के सहैदा मोड़ स्थित महर्षि बाल्मिकी विकलांग एवं अनाथ कल्याण सेवाश्रम संस्थान का सोमवार को 13वां वार्षिक उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा व भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार थे। अध्यक्षता व संचालन मंगलदेव महतो ने किया। ज्ञात हो कि आश्रम में गरीब, अनाथ व दिव्यांग बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुखिया राजेन्द्र बेदिया, खालिक खान, रामसाय मुंडा, संजय नायक, शिवधर रजवार आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.