GA4-314340326 गिरिडीह में सड़क पर मौत का तांडव: अनियंत्रित ट्रक ने 13 वाहनों को रौंदा, 5 की मौत; होटल में घुसी बस

गिरिडीह में सड़क पर मौत का तांडव: अनियंत्रित ट्रक ने 13 वाहनों को रौंदा, 5 की मौत; होटल में घुसी बस

Giridih road accident: Uncontrolled truck crushes 13 vehicles, killing 5; bus rams into hotel
इसी ट्रक से हुई दुर्घटना।
अमित सहाय/गिरिडीह : जिले में पिछले 24 घंटों के भीतर दो बड़े सड़क हादसों ने कोहराम मचा दिया। पहली घटना डुमरी के इसरी बाजार में हुई, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने एक के बाद एक 13 वाहनों को रौंद दिया, जिसमें 4 लोगों की जान चली गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। दूसरी घटना पचम्बा-जमुआ मार्ग पर हुई, जहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर होटल में जा घुसी।

इसरी बाजार: बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही

शुक्रवार देर शाम बगोदर की ओर से आ रहे ट्रक (JH 02 BL 1853) ने इसरी बाजार में मौत का तांडव मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पड़ाव के पास एक बाइक को चपेट में लेने के बाद चालक ने भागने की कोशिश की, जिससे ट्रक की रफ्तार और बढ़ गई। अनियंत्रित ट्रक ने इसरी पुल के पास एक बाइक और टाटा मैजिक को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़ी दो कारों समेत कई वाहनों को कुचलते हुए चहारदीवारी तोड़ बिजली के पोल से जा टकराया।

 मृतकों की पहचान : नावाटांड़ निवासी कारी इरशाद (46), गिरिडीह निवासी सुजीत (37), सिमरबेड़ा निवासी संतोष महतो (32)। दो अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है।

 घायल : रुखसार खातून, सागीर, सुधा वर्मा और संजय कुमार साव समेत 20 से अधिक लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायलों को धनबाद रेफर किया गया है।

परयाना में होटल में घुसी 'विष्णु रथ' बस

शनिवार को पचम्बा-जमुआ मार्ग पर परयाना गांव के पास गिरिडीह से जमुई जा रही 'विष्णु रथ' यात्री बस अनियंत्रित होकर मंडल होटल में जा घुसी। हादसे के वक्त होटल में 5 लोग भोजन कर रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि होटल का बड़ा हिस्सा ढह गया। इस हादसे में पूर्व वार्ड सदस्य पुदीना देवी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

Giridih road accident: Uncontrolled truck crushes 13 vehicles, killing 5; bus rams into hotel
घायलों की स्थिति जानने अस्पताल पहुंचे उपायुक्त रामनिवास यादव।

एक्शन में प्रशासन: उपायुक्त ने खुद संभाली कमान

हादसे की भयावहता देखते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने मोर्चा संभाला। उन्होंने तत्काल डुमरी, पीरटांड़ और बगोदर से एंबुलेंस और क्रेन की व्यवस्था कराई। डीसी ने स्वयं घटनास्थ व अस्पताल का दौरा कर घायलों का हाल जाना। गंभीर घायलों के लिए धनबाद के अस्पतालों से समन्वय बनाया गया है।

 जांच के आदेश : उपायुक्त ने परिवहन और पुलिस विभाग को दुर्घटना के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

 आर्थिक सहायता : प्रभावित परिवारों को नियमानुसार हर संभव सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम संतोष गुप्ता, सीओ शशिभूषण वर्मा, सीओ ऋषिकेश मरांडी और डीएसपी मंटू कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। उपायुक्त ने स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए बचाव कार्य की सराहना की है।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم