GA4-314340326 भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी: अनुराधा मुंडा

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी: अनुराधा मुंडा

angara(ranchi)  भाजपा जोन्हा मंडल की बैठक शुक्रवार को जोन्हा स्थित मंडल कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बसंत कुमार सुंडी व संचालन महेन्द्र महतो ने किया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य अनगड़ा अनुराधा मुंडा व विशिष्ट अतिथि रामसाय मुंडा थे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती को लेकर कई निर्णय लिया गया। अनुराधा मुंडा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कोई भी कार्यकर्ता पार्टी व देश के प्रशासनिक ढांचे के शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। रामसाय मुंडा ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल बनाने को लेकर तैयारी में जुटने का आहवान किया। बैठक में मुख्य रूप से बुधनी देवी, प्रभुनाथ लोहरा, रतनलाल दुबे, पदमावती देवी, अनिता देवी, बाबूलाल बड़ाईक, संदीप रजवार, लक्ष्मीनारायण रजवार, आनंद, प्रभाकर, श्रवण, जगरनाथ शाही, आनंद कुमार, रामदास बेदिया, मनोज बेदिया, मनोज प्रसाद, साबित्री देवी, आरती देवी, पानो देवी, राकेश दुबे, बलराम स्वर्णकार आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم