![]() |
| इशांक सिंह को सम्मानित करते |
इशांक ने तैराकी का प्रारंभिक प्रशिक्षण सिकिदिरी में लिया
![]() |
| इशांक सिंह |
ज्ञात हो कि इशांक सिंह ने 30 अप्रैल 2026 को श्रीलंका के तलाईमन्नार से धनुषकोड़ी तक पाक जलडमरूमध्य की 29 किमी की कठिन समुद्री दूरी तैरकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इशांक ने यह चुनौतीपूर्ण दूरी मात्र 9 घंटा 50 मिनट में पूरा किया। इशांक का प्रारंभिक प्रशिक्षण सिकिदिरी नहर में जनकल्याण समर्पण संस्थान ने कराया था। प्रशिक्षण अमन जायसवाल ने दिया।
जनकल्याण समर्पण संस्थान विगत 18 वर्षों से तैराकी सहित कई स्पोर्टस इवेंट का दे रहा प्रशिक्षण
मालूम हो कि जनकल्याण समर्पण संस्थान विगत 18 वर्षों से तैराकी सहित कई स्पोर्टस इवेंट का प्रशिक्षण दे रहा है। इस वर्ष से फुटबाल का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। जैलेंद्र कुमार ने कहा कि जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल और सामाजिक क्षेत्र में अत्यंत सराहनीय कार्य कर रहा है। विशेष रूप से सिकिदिरी जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में “मिनी ओलंपिक” जैसे आयोजन कर संस्थान ने स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। जिपस अनुराधा मुंडा ने इशांक सिंह को “देश का कोहिनूर” बताया। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाना पूरे राज्य और देश के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर महासचिव सत्यपाल राउत, पिंकी कुमारी, संदीप कुमार वर्मा, फुटबॉल टीम के मेंटर नीतीश कुमार, कोच विवेक बेदिया, कुंती देवी, अजीत कुमार, पंकज पटेल, रंजन सोरेन, संजय गोस्वामी आदि उपस्थित थे।


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.