GA4-314340326 उषा मार्टिन विवि: पारामेडिकल पाठ्यक्रम बीएससी एमएलटी को मिला संबद्धता विस्तार

उषा मार्टिन विवि: पारामेडिकल पाठ्यक्रम बीएससी एमएलटी को मिला संबद्धता विस्तार

usha martin univercity news
angara(rahchi)  उषा मार्टिन विश्वविद्यालय अनगड़ा को पारामेडिकल पाठ्यक्रमों (बीएससी, एमएलटी) के संचालन के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 और 2026-27 हेतु संबद्धता विस्तार की स्वीकृति प्रदान की गई। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने संबद्धता विस्तार की स्वीकृति प्रदान की। यह स्वीकृति झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2000 के प्रावधानों के तहत दी गई है। ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय को पूर्व में सत्र 2020-23 से 2024-27 तक के लिए भी संबद्धता दी गई थी। संबद्धता मिलने पर उषा मार्टिन युनिवर्सिटी से पारामेडिकल पाठ्यक्रमों के संचालन में निरंतरता बनी रहेगी। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी, साथ ही राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन भी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। विभाग द्वारा संबंधित परिषद और संस्थान को आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने