GA4-314340326 प्रशिक्षुओं ने परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

प्रशिक्षुओं ने परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

The trainees launched a cleanliness drive on the campus.
कालेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते प्रशिक्षु
angara(ranchi)  जेडी नेशनल बीएड कॉलेज, अनगड़ा के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में सत्र 2025-27 प्रथम वर्ष के सभी प्रशिक्षुओं शामिल हुए। इसका आयोजन कालेज की एनएसएस इकाई ने किया। प्राचार्या डॉ. निहारिका कुमारी ने सफाई अभियान का शुभारंभ किया। मौके पर प्राचार्य ने सभी से अपने आसपास के माहौल को साफ व स्वच्छ रखने के साथ साथ दूसरों को भी प्रेरित करने का आहवान किया। कहा कि कालेज परिसर की साफ सफाई सामूहिक दायित्व है। जमा कचरे का उचित निपटान किया गया। इस अवसर पर व्याख्याता डॉ ठाकुर अरुणिमा सिंह, हीरालाल यादव, डॉ राजकुमार महतो, सुनीता कुमारी, डॉ ममता कुमारी, स्नेहा संपन्ना, चिंता कुमारी शर्मा, रसिकन कंडुलना, अजीत कुमार आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने