 |
| पेड़ से टकराया धान लदा ट्रक |
angara(ranchi) रांची-मुरी मार्ग के चमघटी में शुक्रवार की दोपहर तीन बजे के करीब धान लदा एक ट्रक(जेएच 01डीके 3525) अनियंत्रित होकर रोड किनारे आम के पेड़ से जा टकराया। इस दुर्घटना में चालक तो मौके से फरार हो गया लेकिन खलासी अब्बू रेहान(23) गंभीर रूप से घायल हो गया। एक घंटा तक खलासी ट्रक के अंदर केबिन में ही फंसा रहा। अब्बू रेहान का दोनों पैर टूट गया। वह चान्हो के मदरसा का रहनेवाला है। बताया जाता है कि लोहरदाग से धान लेकर उक्त ट्रक वर्दमान बंगाल जा रहा था। चमघटी के पास अचानक से ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर आम पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद करीब एक घंटा तक रोड जाम रहा। बाद में अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार जेसीबी लेकर घटनास्थल पहुंचे व ट्रक के अंदर फंसे खलासी को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा व रोड जाम को हटवाया। घटना के बाद पूरा धान रोड में बिखर गया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.