GA4-314340326 गिरिडीह: पारसनाथ पहाड़ी पर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन में 64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद

गिरिडीह: पारसनाथ पहाड़ी पर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन में 64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद

Giridih Police and CRPF 154 Battalion search operation in Parasnath
घटनास्थल से बरामद विस्फोटक के साथ जवान।
गिरिडीह (झारखंड): जिला पुलिस और CRPF 154 बटालियन की संयुक्त टीम ने पारसनाथ के तराई इलाकों में एक बड़ी नक्सली साजिश को विफल कर दिया है। मंगलवार देर रात चले सघन सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने 64 बंडल कोडेक्स वायर (विस्फोटक) बरामद किया है।

हजारीबाग मुठभेड़ का बदला लेने की थी तैयारी

​जानकारी के अनुसार, गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार और CRPF कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली किसी बड़ी विध्वंसक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। बताया जा रहा है कि विगत दिनों हजारीबाग में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जिसमें चार नक्सली न्यूट्रलाइज (मारे गए) हुए थे, उसी का बदला लेने के लिए नक्सलियों ने कानीडीह चतरो और जोकाई नाला के पास विस्फोटक छिपाकर रखे थे।

संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई

​सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें​सुरजीत कुमार (अपर पुलिस अधीक्षक), अमित कुमार झा (डिप्टी कमांडेंट, CRPF), ​रवींद्र कुमार सिंह (थाना प्रभारी, खुखरा) आदि अधिकारी शामिल थे। इस संयुक्त टीम ने पारसनाथ के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

​सर्च ऑपरेशन के दौरान जोकाई नाला के पास पत्थरों और झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 64 बंडल कोडेक्स वायर मिले। सुरक्षा बलों की इस मुस्तैदी से नक्सलियों की विस्फोटक हमले की योजना धरी की धरी रह गई। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने