GA4-314340326 दो दिवसीय शिक्षक विनिमय में किया गया विचारों का आदान-प्रदान

दो दिवसीय शिक्षक विनिमय में किया गया विचारों का आदान-प्रदान

angara(ranchi) दो दिवसीय शिक्षक विनिमय प्रोग्राम का मंगलवार को उदय मेमोरियल बीएड कालेज में संपन्न् हुआ। इसमें उदय मेमोरियल बीएड कालेज व रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन चुटुपालू के मध्य शिक्षक विनिमय हुआ। दोनों संस्थानों के प्राचार्या, सहायक अध्यापक और प्रशिक्षुओं ने सहर्ष व सक्रिय भागीदार रहे। एक दूसरे कॉलेज के प्रशिक्षुओं को व्याख्यान दिया गया। दोनों सस्थानों के द्वारा अपने अपने विचार साझा किया गया। उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज, प्रशिक्षु सोमा घोष ने पीपीटी के द्वारा अपना विचार साझा किया। जबकी रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन चुटूपालू के सहायक अध्यापक डॉ. सुनीति बाला चंद्रा व डॉ. जय प्रकाश मिश्रा ने शिक्षक विनिमय पर अपने विचार रखा। प्राचार्य डॉ॰ चंदन कुमार पंकज ने कहा ऐसे शिक्षक विनिमय कार्यक्रम होते रहना चाहिए, जिससे एक दूसरे संस्थानों के बीच नवाचार होता रहेगा। इस अवसर पर संस्थान के संतोष महतो, निदेशक राजेश कुमार कंडरवार, उप-प्राचार्या दयामनी कुमारी, पीआरओ मुकेश कुमार कंडरवार, रूपेश कंडरवार सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم