GA4-314340326 गेतलसूद में शिव मंडा पूजा 28 अप्रैल को, कार्तिक नायक बने अध्यक्ष

गेतलसूद में शिव मंडा पूजा 28 अप्रैल को, कार्तिक नायक बने अध्यक्ष

अध्यक्ष कार्तिक नायक
angara(ranchi)  गेतलसूद शिव मंडा पूजा समिति की बैठक शुक्रवार को मंडा टांढ़ गेतलसूद में हुई। इसकी अध्यक्षता दिगंबर दास गोस्वामी ने किया। सर्वसम्मति से कार्तिक नायक को शिव मंडा पूजा गेतलसूद का अध्यक्ष बनाया गया। कमिटि के अन्य सदस्यों में सचिव गणेश लोहरा, कोषाध्यक्ष सुजीत बैठा व अरूण महतो को बनाया गया। अध्यक्ष कार्तिक नायक ने बताया कि 28 अप्रैल को शिव मंडा पूजा किया जाएगा। इसमें रात्रि जागरण में सालहन व बंगाल की प्रसिद्ध छउ नृत्य टीमों के बीच मुकाबला होगा। 

जबकी 29 अप्रैल की राज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगी। जिसमें कई प्रसिद्ध नागपुरी कलाकार अपनी अपनी कला का जादू दिखायेंगे। इस अवसर पर भोला महतो, राजन महतो, जीतून महतो, राजेश लोहरा, वरूण ठाकुर, मुकेश लोहरा, सावन नायक, छत्तीस नायक, धर्मवीर नायक, टुमन महतो, दुबराज महतो, गंगाधर नायक, विशू नायक, मुन्ना नायक, गोविन्दा नायक, दिनेश ठाकुर, गणेश ठाकुर, राहुल ठाकुर, मनी महतो, बालेश्वर लोहरा, संदीप लोहरा, शिकारी लोहरा, गणेश लोहरा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم