 |
| दंपति को परामर्श देते चिकित्सक |
angara(ranchi) एसएसबी(सशस्त्र सीमा बल) बटालियन 26 में शुक्रवार को बांझपन व निसंतानता करे लेकर निशुल्क मेडिकल सिविक एक्शन प्रोग्राम किया गया। इसका उदघाटन कमांडेंट आईपीएस अधिकारी शास्वत कुमार ने किया। सारस्वत कुमार ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद दंपत्तियों को परामर्श देना जो बांझपन(इनफर्टिलिटी) की समस्या से जूझ रहे है। और स्वाभाविक रूप से संतान प्राप्त करने में असमर्थ है। इसमें आसपास के गांव से 40 दंपति में से 24 दंपतियों का काउंसलिंग कर परामर्श दिया गया। आईवीएफ विशेषज्ञ डा. स्वपनील श्रेष्ठ राय ने दंपतियों का काउंसलिंग कर परामर्श दिया। इसमें सशस्त्र सीमा बल के मेडिकल स्टाफ ने भी सहयोग किया। डा. स्वपनील श्रेष्ठ राय ने बताया कि निसंतान दंपति को संतान का सुख देने के लिए ओयसिस इनफर्टिलिटी द्वारा “ओयसिस जननी यात्रा” नामक मोबाइल इनफर्टिलिटी क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है। इस क्लिनीक में अत्याधुनिक उपकरण, विशेषज्ञ चिकित्सक एवं प्रशिक्षित मेडिकल टीम उपस्थित रहती है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.