GA4-314340326 कल्पना सोरेन के निर्वाचन क्षेत्र में अमृत सरोवर योजना में करोड़ों की लूट का मामला गरमाया

कल्पना सोरेन के निर्वाचन क्षेत्र में अमृत सरोवर योजना में करोड़ों की लूट का मामला गरमाया

  ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक ने जांच नहीं होने पर दी आंदोलन की आंदोलन की चेतावनी 

तालाब में लगा शिलापट्ट।
गिरिडीह : झामुमो विधायक व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के निर्वाचन क्षेत्र में गांडेय प्रखंड अंतर्गत पंडरी पंचायत में 'अमृत सरोवर' योजना में भारी वित्तीय अनियमितता और लूट का मामला गरमाता जा रहा है। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश यादव ने इस योजना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

धरातल पर योजना फेल, किसानों के साथ धोखा

पंडरी पंचायत के बुटवरिया में नवनिर्मित अमृत सरोवर का जायजा लेने पहुंचे राजेश यादव ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरोवर का मौजूदा ढांचा अपनी बदहाली खुद बयां कर रहा है। भारी भरकम बजट खर्च होने के बावजूद वर्तमान में इस सरोवर में पानी की एक बूंद तक नहीं है।

राजेश यादव के आरोप  

 * योजना के नाम पर करोड़ों रुपयों का बंदरबांट किया गया है।

 * संबंधित विभाग के अधिकारियों और संवेदकों (ठेकेदारों) की मिलीभगत से इस सरकारी राशि की लूट हुई है।

 * महत्वाकांक्षी योजना होने के बावजूद यह स्थानीय किसानों और आम जनता के साथ एक बड़ा विश्वासघात है।

उपायुक्त से लिखित शिकायत की तैयारी

भ्रष्टाचार के इस मामले को लेकर राजेश यादव ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने बताया कि संगठन के लेटर पैड पर जिले के उपायुक्त (DC) सहित अन्य वरीय अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

विकास के नाम पर जारी यह लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग कर अपनी जेब भरने वाले अधिकारियों और बिचौलियों को बेनकाब किया जाएगा।

-राजेश यादव, जिला संयोजक, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक

उन्होंने क्षेत्र की जनता से भी अपील की है कि वे इस तरह की लूट और भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ असल हकदारों तक पहुँच सके।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने