GA4-314340326 नवागढ़ से गिर नस्ल के गाय की चोरी

नवागढ़ से गिर नस्ल के गाय की चोरी

angara(ranchi)  सिकिदिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवागढ़ पंचायत के रंगामाटी, बरवाटोली निवासी धनेश्वर बेदिया के गिर नस्ल के गाय को अज्ञात चोरों ने चुरा ली है। घटना गुरुवार रात करीब दो बजे की है। धनेश्वर बेदिया ने बताया कि रात में गेट खुलने की आवाज सुनकर ज़ब वो बाहर निकले तबतक चोरों ने गाय को चार पहिया वाहन में लादकर दूर निकल चुके थे। उन्होंने बताया कि उच्च नस्ल की गिर गाय की क़ीमत करीब 60 हजार रुपए है। चोरों ने वहां मौजूद दो बछ्ड़ों को छोड़क़र केवल गाय को लेकर भाग निकले। इस संबंध में धनेश्वर ने सिकिदिरी थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने