![]() |
| विजेता अनगड़ा की टीम |
आशीष मिश्रा का टूर्नामेंट में आलराउंड प्रदर्शन
![]() |
| आशीष मिश्रा |
प्लेयर आफ टूर्नामेंट व प्लेयर आफ मैच का पुरस्कार अनगड़ा के आशीष मिश्रा, पूरे टूर्नामेंट में 9 विकेट लेने वाले लुपुंग के माइकल को बेस्ट बोलर व पूरे टूर्नामेंट में 224 रन बनानेवाले सिमलिया के अखिलेश महतो को बेस्ट बेटसमैन का पुरस्कार दिया गया। आशीष मिश्रा पूरे पूरे टूर्नामेंट में आलराउंड प्रदर्शन किया। इन्होंने 140 रन बनाया व 6 विकेट चटकाया। टूर्नामेंट के विजेता को 41 हजार नकद, दूसरे स्थान पर रही लुपुंग को 31 हजार रूपया नकद व दोनों सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों महेशपुर व सिमलिया को 11-11 हजार रूपया नकद पुरस्कार दिया गया।
जैलेन्द्र कुमार सहित अन्य ने किया पुरस्कार वितरण
पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि आजसू पार्टी के जिला प्रभारी आतिश कुमार महतो, अतिथि के रूप में पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा, पूर्व पंसस अघनू महतो, समाजसेवी सत्येन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, आशीष मुंडा थे। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष उमेश महतो, आशीष मिश्रा, कोषाध्यक्ष उमेश करमाली, रामानंद सिंह, अरविंद कुमार, जयनाथ मुंडा, कृष्णा मुंडा, अरमान अंसारी, अमन उरांव, राहुल मुंडा, कैलाश उरांव, दीपक करमाली, तरूण भटटाचार्य, दीपक कुमार आदि का योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.