GA4-314340326 एसएसबी ने शुरू किया 100 दिवसीय योग अभियान

एसएसबी ने शुरू किया 100 दिवसीय योग अभियान

angara(ranchi)  26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) अनगड़ा के द्वारा रविवार को गेतलसूद डैम के पास में “100 दिवसीय योग अभियान” चलाया गया। अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के दिन इसका समापन होगा। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न विभागों के समन्वय से अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करना एवं फिटनेस को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय एवं इसके अधीनस्थ समवायों में अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से योगाभ्यास आयोजन जारी है। वाहिनी कमांडेंट शाश्वत कुमार(आईपीएस) ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक संतुलन एवं आत्मिक शांति भी प्रदान करता है। उन्होंने सभी कार्मिकों एवं आमजन से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली की ओर अग्रसर हों। कहा कि इसके माध्यम से “फिट इंडिया” अभियान को भी बल मिलेगा तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने