GA4-314340326 दो ऑटो की सीधी टक्कर, पांच घायल

दो ऑटो की सीधी टक्कर, पांच घायल

angara(ranchi)  गेतलसूद-अनगड़ा मार्ग के मिशन मोड़ में दो ऑटो की भिड़ंत होने से एक ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना सोमवार की शाम छह बजे की हैं। घायलों में रुक्मणि देवी, सुधो देवी, सूरज महतो, रीता देवी व कुसमी कुमारी शामिल हैं। सभी नवागढ़ सोसो गांव के रहने वाले हैं। सभी आपस में संबंधी है। सभी एक ऑटो में सवार होकर ट्रेन पकड़ने के लिए रांची स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान मिशन मोड़ में विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य ऑटो से सीधी भिड़ंत हो गई। सभी घायलों को उसी ऑटो से ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता हैं कि दूसरे ऑटो का चालक नशे में था और उस ऑटो में कोई सवारी नहीं था। सूचना मिलने पर अनगड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने