GA4-314340326 27 मार्च को सहैदा में होगा रामनवमी अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता

27 मार्च को सहैदा में होगा रामनवमी अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता

महावीर मंडल सहैदा के सदस्य
angara(ranchi)  महावीर मंडल सहैदा की मंगलवार को देवी मंडप के पास बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता महावीर मंडल के अध्यक्ष पारसनाथ भोगता ने की। निर्णय हुआ कि 27 मार्च को भव्य अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रामनवमी जुलूस में शामिल सभी टीमों को सम्मानित किया जाएगा। पारसनाथ भोगता ने बताया कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से रामनवमी के मौके पर अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन होते आ रहा है। इस अवसर पर मुखिया राजेन्द्र बेदिया, सचिव नंदलाल राम, कोषाध्यक्ष जयनंदन सिंह, श्रवण कुमार मुंडा, नीलमोहन पाहन, प्रकाश यादव, अमृत महतो, अनिल महतो, शिवधर रजवार, फारूक खान, महावीर भोगता, प्रदीप रजवार, बालेश्वर महतो, सूरज मुंडा, बिहारी महतो सहित अन्य उपस्थित थे।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने