GA4-314340326 सरहुल मिलन में शामिल खोड़हा टीमों को किया गया सम्मानित

सरहुल मिलन में शामिल खोड़हा टीमों को किया गया सम्मानित

angara(ranchi)  आस्था सरना समिति बीसा के तत्वाधान में मंगलवार को  बीसा कड़रु टोली में सरहुल मिलन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि खिजरी के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव, विशिष्ट अतिथियों में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, बीसा मुखिया मंजोती देवी, पंसस मानेश्वर मुंडा, उपमुखिया संजय भोगता थे। पारंपरिक विधि विधान से पाहन केतरा पाहन और टिरचा पाहन ने पूजा अर्चना किया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिलीप पाहन ने किया। इसमें आसपास के गांव से कई सरहुल समितियां शोभायात्रा के साथ शामिल हुई। इस अवसर पर समाजसेवी सोहन बेदिया, अंदु पाहन, सचिव सालीखराम बड़ाईक, कोषाध्यक्ष विनोद पाहन, शंकर पाहन, अजय भोगता, पुसुवा लोहरा, छत्रपति बेदिया, फागू बेदिया, रंथू भोगता, रमेश मुंडा, जग्गू मुंडा, मंगल भोगता, अनिल हज़ाम, अशोक बेदिया, अजय आर्या, साहिल लोहरा, विजय उरांव, बालेश्वर पाहन आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने