GA4-314340326 पीसीसी पथ निर्माण विवाद, वनविभाग ने कहा वनभूमि में नही हो रहा निर्माण

पीसीसी पथ निर्माण विवाद, वनविभाग ने कहा वनभूमि में नही हो रहा निर्माण

angara(ranchi)  बीसा पंचायत के नयाटोली में पीसीसी पथ निर्माण को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों के विरोध व विवाद के कारण तीन दिनों से पीसीसी पथ निर्माण कार्य बंद है। राज्यसभा सदस्य डा. प्रदीप वर्मा के निधि से बीसा नयाटोली में करीब 600 फीट पीसीसी पथ का निर्माण कराया जा रहा था। राज्यसभा सदस्य प्रतिनिधि के रूप में जैलेन्द्र कुमार भी मौके पर उपस्थित थे। शुक्रवार को पथ निर्माण कार्य शुरू हुआ तो गांव के मेघनाथ बेदिया, विपता बेदिया, संजय लोहरा, छत्रपति बेदिया, अशोक बेदिया आदि ने वनभूमि में पथ निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए काम बंद करा दिया। 

वनभूमि में नही हो रहा पीसीसी पथ का निर्माण: वनपाल

जानकारी मिलते ही मामले की जांच करने अनगड़ा के प्रभारी वनपाल नितीन कुमार गुप्ता व वनरक्षी कृष्णा महतो बीसा नयाटोली पहुंचे। जांच में पाया कि पथ का निर्माण वनभूमि में नही हो रहा। पीसीसी पथ का निर्माण विलेज मैप में चिन्हित ग्रामीण रोड में हो रहा है। इसी बीच चल रहे विवाद का वीडीओ वायरल कर दिया गया, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया। छत्रपति बेदिया ने बताया कि पहले से बनी कच्ची पथ की मिटटी की को काटकर हटा दिया गया था। हमलोगों से “बैठे” बगैर काम शुरू किया गया जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे थे। 

छवि घूमिल करने का प्रयास, करेंगे मानहानि का केस: जैलेन्द्र कुमार

अशोक बेदिया ने बताया कि पीसीसी पथ निर्माण की जानकारी ग्रामीणों को नही दी गई थी। इसलिए विरोध हुआ। बाद में सब कुछ ठीक हो गया। कोई विरोध नही है। राज्यसभा सदस्य के प्रतिनिधि जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डाला गया है। मेरी छवि को भी धूमिल किया गया। ब्लैकमेलिंग किया जा रहा था। ऐसे असमाजिक तत्वों का विरोध जारी रहेगा। मानहानि सहित अन्य मामलों को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने