angara(ranchi) कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स एजुकेशन, बाहया में मंगलवार को फ्रेशर्स वेलकम हुआ। इसमें डीएलएड व बीएड के सत्र 2025-27 के नावागंतुक विद्यार्थियों को वेलकम किया गया। अपने जूनियर का वेलकम करते हुए सीनियर्स ने रंगारंग सांस्कृतिक गीत-संगीत की प्रस्तुती दी। ग्रुप डांन्स, सोलो डांस, रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी आदि का आयोजन हुआ। बीएड के प्रशिक्षु अंकित कच्छप मिस्टर फ्रेशर, अनुराधा कुमारी मिस फ्रेशर व डीएलएड की छात्रा रूबी कुमारी मिस फ्रेशर बनी। प्राचार्य डा. रवीन्द्र कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आप खुद एक शिक्षक या शिक्षिका होंगे। इस गरिमा का सदैव ख्याल रखें। संस्थान के सचिव नवनीत सिंह ने सभी नावागंतुक विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर डीएलएड विभागाध्यक्ष डा. रेणु, हिंदी विभागाध्यक्ष डा. सत्येश कुमार सिंह, कोर्डिनेटर संजीव तिवारी, शिक्षक डा. शशि कुमारी, प्रो. राशिदा अब्बास, प्रो. अनिता मेहता, प्रो. जसिंता गुड़िया, प्रो. मिलन कुमार, अपूर्व मुखर्जी, विकास कुमार सिंह विक्की सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.