GA4-314340326 नवमी डोल मेला की घटना से सबक: अनगड़ा थाना पुलिस ने गोंदलीपोखर बाजार का कराया चिन्हांकन

नवमी डोल मेला की घटना से सबक: अनगड़ा थाना पुलिस ने गोंदलीपोखर बाजार का कराया चिन्हांकन

angara(ranchi)  अनगड़ा थाना की पुलिस ने रविवार को गोंदलीपोखर बाजार में रांची-मुरी मार्ग के रोड किनारे चिन्हांकन(मार्किंग) किया गया। शनिवार को ऐतिहासिक टाटीसिलवे डोल मेल में हुए रोड रेज की घटना को देखते हुए राहगीरों व बाजार करने आये खरीददारों की सुरक्षा को लेकर किया गया। इसका नेतृत्व अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने किया। साथ में बाजार समिति गोंदलीपोखर के संवेदक सतीश महतो व लोक कलाकार मजबूल खान ने किया। फोरलेन रोड के दोनों तरफ अंतिम छोर से पांच पांच फीट का चिन्हांकन कर दुकानदारों से इससे आगे नही बढ़ने की हिदायत दी गई। पांच फीट तक चूना गिराकर चिन्हांकन हुआ। अगले बाजार से इसको लेकर सूचना बोर्ड लगा दिया जाएगा। 

राहगीरों व बाजार में आनेवाले लोगों की सुरक्षा को ले कराया चिन्हांकन: थाना प्रभारी अनगड़ा

थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि गोंदलीपोखर बाजार में जगह की कमी के कारण रांची-मुरी मार्ग में ही साप्ताहिकी बाजार लगता है। हालांकि फोरलेन होने के कारण पहले की अपेक्षा आवागमन सुचारू है। फिर भी बाजार करने आये लोगों की सुरक्षा व दुकानदारों की सुरक्षा को लेकर यह निर्णय लिया गया है। बाजार समिति के अध्यक्ष सतीश महतो ने बताया कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कुछ दिनों में सूचना बोर्ड भी लगा दिया जाएगा। लोक कलाकार मजबूल खान ने बताया कि सुरक्षा को लेकर आगामी बाजारों में एक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा बनी रही।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने