 |
| अध्यक्ष नीलकंठ चौधरी |
angara(ranchi) समाजसेवी नीलकंठ चौधरी उर्फ मंटू चौधरी को गोंदलीपोखर महावीर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। शनिवार को शिव मंदिर परिसर गोंदलीपोखर में महावीर मंडल के सदस्यों की बैठक ज्योतिष महतो की अध्यक्षता में हुई। कमिटि के अन्य पदाधिकारियों में कार्यकारी अध्यक्ष नरेश साहू, सचिव सचिन केसरी, शिवपूजन चौधरी, कोषाध्यक्ष सूरज गुप्ता, उपाध्यक्ष रामेश्वर महतो, विक्की सोनी, दीपक प्रसाद, रामपोदो महतो, रौशनलाल मुंडा, राजेन्द्र मुंडा, उपसचिव जगरनाथ महतो, सुप्रेश महतो, चामू महतो, संजय महली, सह कोषाध्यक्ष मंटू साहू, प्रचारमंत्री शिवशंकर केसरी(हीरो), संगठन मंत्री रंजीत केसरी उर्फ सोनू, जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल, महासचिव कारीनाथ महतो, राजू कुमार महतो, वीरेन्द्र सिंह भोगता, मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, डा. अमर कुमार चौधरी, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, संरक्षक सागर साहू, डा. रिझू नायक, सुरेन्द्र महतो, हिमांशु शेखर चौधरी, रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी, पंकज कुमार सहित अन्य को बनाया गया। अध्यक्ष नीलकंठ चौधरी ने बताया कि रामनवमी के दिन गोंदलीपोखर में भव्य झंडा मिलन से अस्त्र-शस्त्र चालन व झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सफल टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.