GA4-314340326 विडंबना: गांव के युवाओं की नही हो रही शादी

विडंबना: गांव के युवाओं की नही हो रही शादी

 

 जर्जर व जानलेवा रोड
अनिल कुमार चौधरी/ angara(ranchi)  बीसा जीतराम चौक से बेंती गांव तक तीन किमी लंबी जर्जर व जानलेवा हो चुकी सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर मंगलवार को बेंती ग्रामसभा के ग्रामीणों ने अनगड़ा प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। इसका नेतृत्व ग्रामप्रधान कमलाकांत मुंडा व समाजसेवी भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा कर रहे थे। घेराव में इस रोड के किनारे बसनेवाले गांवों के अलावा बीसा से करीब तीन सौ से अधिक की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरूष शामिल हुए। घेराव से पूर्व बेंती गांव से अनगड़ा तक बाइक जूलूस निकला गया। अनगड़ा चौक से प्रदर्शनकारी जुलूस के साथ अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। सड़क निर्माण को लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे थे। घेराव के बाद सड़क निर्माण व अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी अनगड़ा को सौंपा गया। सत्यदेव मुंडा ने बताया कि जल्द ही रोड बनाने की प्रक्रिया शुरू नही हुआ तो और बड़ा आंदोलन करते हुए प्रखंड मुख्यालय में तालाबंदी की जाएगी। घेराव में मुख्य रूप से मुखिया मंजोती देवी, पंसस मानेश्वर मुंडा, अजय करमाली, सविता मुंडा, बन्नू बेदिया, अजय आर्या, रंजीत मुंडा, टुनी मुंडा, विजय मुंडा, लालजी बेदिया, गंधिया करमाली, सलूवा करमाली, शालिकराम पाहन, रणधीर  मुंडा, तीरथ पाहन, करण करमाली, राजकुमार मुंडा अरुण मुंडा, सोमा मुंडा, जीतू मुंडा, सुजीत मुंडा, रोहित पहान, अनिल पाहन, सुकरा मुंडा, जैलेन्द्र मुंडा, रवि मुंडा, समीर मुंडा, अजय मुंडा, घूरन मुंडा, संगीता देवी,  रेशमी देवी, बालक राम मुंडा, चंदन भोगता, गणेश भोगता, संजू देवी, रिंकी देवी, सीमा देवी, सुनीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे। 

दो दशक से नही बना बीसा बेंती रोड

प्रखंड मुख्यालय का घेराव करते 
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से बीसा व बेंती के ग्रामीण बीसा जीतराम चौक से बेंती पाहनटोली तक बेहद जर्जर व जानलेवा हो चुके इस तीन किमी लंबी सड़क निर्माण की मांग कर रहे है। कई बाद आंदोलन हुआ, विभागीय पत्राचार हुआ, जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया लेकिन सड़क नही बना। इस रोड के बड़े-बड़े नुकीले पत्थर निकल आया है। जगह जगह गडढा बना गया है। बारिश के दिनों में इस रोड में पैदल चलना भी मुश्किल है। हमेशा बाइक दुर्घटना होते रहती है। सवारी वाहन नही चलता है। जिससे मजदूरों को पैदल ही जीतराम चौक तक पैदल ही आना होता है।    

बेंती से निकाला गया बाइक जुलूस 

बाइक जुलूस निकालकर प्रखंड मुख्यालय आते ग्रामीण
रोड नही बनने के कारण इस गांव के युवकों का शादी होना मुश्किल हो गया है। समाजसेवी अजय करमाली बताते है पिछले पांच सालों में इस रोड के आसपास बसे गांवों के तीन दर्जन से अधिक युवकों का शादी नही हो पाया। बेंती गांव के जंगल मुंडा, चंदन भोगता, अनिल पाहन, देवदास करमाली, अजीत करमाली, राजेंद्र मुंडा, समीर मुंडा राहुल मुंडा, प्रेम मुंडा, रणधीर मुंडा, वीरेंद्र भोगता, अर्जुन मुंडा आदि कुंवारे है। इस गांव की युवतियों की शादी किसी तरह अन्यत्र कराया जाता है। लेकिन कोई इस गांव में बेटी व्याहने को तैयार नही है। बड़ी विकट समस्या हो गई है। जेनरेशन ग्रोथ रूक गया है। गांव की उपज को बाजार तक ले जाने व मरीजों को अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी होती है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने