angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों में बुधवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। उत्क्रमित हाई स्कूल नवागढ़ में वार्षिक उत्सव समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, विशिष्ट अतिथि मुखिया भुवनेश्वर बेदिया व पंसस फाल्गुनी शाही मुंडा थे। अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य हरेकृष्ण चौधरी उर्फ लल्लू व संचालन शैलेश सिंह ने किया। मौके पर कई बच्चों का नामांकन कराया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नव-नामांकित बच्चों का स्वागत किया गया। राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा कि नामांकन शुरू करने को लेकर सरकार के द्वारा पूरे राज्य में सभी सरकारी स्कूलों में वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है। साथ ही वर्षभर की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर समाजसेवी जगदीश भोगता, शिक्षक दीपक मुंडा, भुवनेश्वर शाही मुंडा, सोनाली कर्मकार, रश्मि रानी, नीलम भगत, जयंती कुमारी, नीलमणी कुमारी, प्रियंका कुमारी आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.