![]() |
| उद्घाटन करते पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो। |
महिलाओं को मिली ट्रेनिंग, परोसा जाएगा देसी खाना
जोन्हा डेरा की सबसे बड़ी खासियत यहां की हॉस्पिटालिटी है। इसके लिए स्थानीय 10 महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जो यहां आने वाले सैलानियों को शुद्ध झारखंडी व्यंजन परोसेंगी। पहले दिन कुल 15 पर्यटकों ने यहां स्टे किया है।
सुदेश महतो बोले- आत्मनिर्भर बनेगा क्षेत्र
निरीक्षण के बाद सीएम सुदेश महतो ने कहा कि इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यह एक सराहनीय कदम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस क्षेत्र को टूरिज्म हब बनाकर स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। पर्यटन और हॉस्पिटालिटी में असीम संभावनाएं हैं। अगर हम सोसाइटी को पर्यटन से जोड़ें, तो विकास की नई राह खुलेगी। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, आजसू नेता आतिश कुमार महतो, जलनाथ चौधरी, निधि बेरियार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। जोन्हा डेरा का निर्माण टीएसी के सहयोग से किया गया है, जिसका संचालन दिलीप बेदिया और भजन बेदिया कर रहे हैं।
![]() |
| पर्यटकों के लिए लगाए गए टेंट। |
क्या है 'जोन्हा डेरा' की खासियत
* ऑनलाइन बुकिंग: पर्यटक इसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
* लक्जरी टेंट: ठहरने के लिए कपड़ों के बने आधुनिक टेंट हाउस।
* सांस्कृतिक कार्यक्रम: रात के समय सैलानियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
* प्रकृति के करीब: यह पूरी तरह से ईको-फ्रेंडली कांसेप्ट पर आधारित है।


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.