GA4-314340326 गिरिडीह में तीर-धनुष, धनवार में लाल झंडा: मेयर चुनाव में प्रमीला मेहरा की बड़ी जीत, भाजपा को दोहरा झटका

गिरिडीह में तीर-धनुष, धनवार में लाल झंडा: मेयर चुनाव में प्रमीला मेहरा की बड़ी जीत, भाजपा को दोहरा झटका

जीत के बाद समर्थकों से साथ प्रमीला मेहरा।
गिरिडीह : नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने गिरिडीह की सियासत में बड़ा फेरबदल कर दिया है। गिरिडीह नगर निगम के महापौर पद पर झामुमो समर्थित प्रमीला मेहरा ने भाजपा समर्थित डॉ. शैलेंद्र चौधरी को भारी अंतर से पटखनी दी है। वहीं, धनवार नगर पंचायत में भी भाजपा का गढ़ ढह गया है, जहां माले समर्थित प्रत्याशी विनय संथालिया ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।

 गिरिडीह नगर निगम: 14 हजार 599 वोटों से जीतीं प्रमीला

मेयर पद की लड़ाई में झामुमो समर्थित प्रमीला मेहरा शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थीं। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार डॉ. शैलेंद्र चौधरी को 10,387 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। प्रमीला को 38,091 वोट मिले, जबकि डॉ. शैलेंद्र चौधरी को 23,492 वोट ही मिले। 

जीत के बाद बोलीं प्रमीला : यह जीत मेरी नहीं, गिरिडीह की जनता की जीत है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए सभी का आभार।"

गिरिडीह के 36 वार्डों में कौन कहां जीता

नगर निगम के सभी 36 वार्डों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। नए वार्ड पार्षदों की पूरी सूची इस प्रकार है:

वोटों का लेखा-जोखा: 6,773 मत हुए अवैध

निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राजधनवा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 91,848 वोट डाले गए थे।
कुल वैध मत (Valid Votes)  : 85,075
कुल अवैध मत (Invalid Votes) : 6,773

धनवार में भाजपा के तीन दिग्गज फेल, माले का कब्जा 

धनवार नगर पंचायत में भाजपा के अंतर्विरोध का फायदा माले को मिला। यहां भाजपा के तीन-तीन चेहरे (सुनील अग्रवाल, रॉबिन साहू और पवन साहू) मैदान में थे, लेकिन जनता ने माले के विनय संथालिया को चुना।

विनय संथालिया (विजेता) : 3,133 वोट प्राप्त कर रॉबिन साहू को हराया।

विनय का बयान : यह जीत सरकारी योजनाओं में हो रही 'लूट' के खिलाफ जनादेश है। अब धनवार में हर व्यक्ति तक बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंचेगा।

वोटों का लेखा-जोखा: 414 मत हुए अवैध

निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राजधनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 8,072 वोट डाले गए थे।
कुल वैध मत (Valid Votes)  : 7,658
कुल अवैध मत (Invalid Votes) : 414

 सरैया में शोभा ने सुनीता देवी को दी मात

बड़की सरैया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर शोभा देवी ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनीता देवी को हराकर अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा जमाया। शोतभा को 2000 से ज्यादा वोॉ मिले।कृषि उत्पादन बाजार समिति, पचंबा में शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने आधिकारिक आंकड़े जारी किए। चुनाव मैदान में कुल 17 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

वोटों का लेखा-जोखा: 619 मत हुए अवैध

निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बड़कीसरैया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 10,221 वोट डाले गए थे।
कुल वैध मत (Valid Votes) : 9602
कुल अवैध मत (Invalid Votes) :  619

इन प्रत्याशियों को मिले इतने वोट

प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार अन्य मुख्य उम्मीदवारों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा: विनीता देवी साह (810), आरती देवी (736), कवलप्रीत सलूजा (398), शालिनी कुमारी (369), कंचन देवी (217), लक्ष्मी देवी (215), चेतना तर्वे (169), श्रुति प्रिया कौर (149), मंदोदरी देवी (130), यशोदा कुमारी (118), किरण नारायण (95) और प्रीतपाल कौर (38)।

सुरक्षा के बीच संपन्न हुई मतों की गिनती

मतगणना केंद्र पर सुबह से ही भारी सुरक्षा बल तैनात था। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव जरूरी है और प्रशासन ने इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया है। सभी केंद्रों पर मतगणना शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरी हुई।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم