रांची: भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO), रांची ने अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 (इंटेक) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।रजिस्ट्रेशन विंडो की 13 फरवरी से हुई शुरुआत
जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 01 अप्रैल 2026 तक चलेगी। सेना ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते पंजीकरण करा लें, ताकि आखिरी समय में सर्वर या तकनीकी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
इन बातों का रखें खास ख्याल:
* वेबसाइट: विस्तृत अधिसूचना, पात्रता और शैक्षणिक योग्यता के लिए joinindianarmy.nic.in पर लॉग इन करें।
* सावधानी: आवेदन पत्र भरते समय नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरणों को सावधानीपूर्वक भरें।
* अपडेट्स: भर्ती प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता और मेडिकल मानकों की ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।
नवभास्कर नोट: भर्ती से संबंधित किसी भी भ्रामक जानकारी से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट (Join Indian Army) पर दिए गए निर्देशों को ही आधार मानें।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.