गांडेय विधायक ने अंगवस्त्र देकर किया अभिनंदन
![]() |
| मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन के साथ मेयर प्रमिला मेहरा। |
फूल-माला और अंगवस्त्र से हुआ स्वागत
मुलाकात के दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने प्रमिला मेहरा का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने मेयर को अंगवस्त्र भेंट कर जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री ने भी गिरिडीह के विकास को लेकर चर्चा की और जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। मेयर प्रमिला मेहरा ने नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
झामुमो के दिग्गज रहे मौजूद
इस खास मौके पर गिरिडीह जिले के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। मेयर के साथ मुख्य रूप से संजय सिंह (झामुमो जिलाध्यक्ष), शाहनवाज अंसारी, दिलीप रजक, कृष्ण मुरारी शर्मा, रॉकी सिंह आदि उपस्थित थे।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.