GA4-314340326 बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर मुख्यधारा के बच्चों से करें प्रतिस्पर्धा: रामटहल चौधरी

बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर मुख्यधारा के बच्चों से करें प्रतिस्पर्धा: रामटहल चौधरी

angara(ranchi)  बलदेव चिल्ड्रेन एकेडमी लुपुंग अनगड़ा का गुरूवार को 13वां वार्षिकोत्सव “बलदेव उत्सव” मनाया गया। इसका उदघाटन पूर्व सांसद रामटहल चौधरी व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नीलकंठ चौधरी उर्फ मंटू ने किया। मौँके पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता कर रहे स्कूल के निदेशक दिनेश कुमार ने स्कूल द्वारा चलाई जा रही शैक्षणिक गतिविधि व आगामी वर्षो की कार्ययोजना की जानकारी दी। छात्र आदित्य तिवारी व राजेन्द्र महतो ने किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित नशा, अशिक्षा, इंटरनेट मीडिया के प्रभाव पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। उत्सव में शामिल होने के लिए कई जिलों से अभिभावक पहुंचे। रामटहल चौधरी ने कहा कि हमें भूखे रहकर भी अपने बच्चों को शिक्षित करना है। शिक्षा का पीढ़ीगत परिर्वतन लाता है। हम अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर ही मुख्यधारा के बच्चों से प्रतिस्पर्धा करा सकते है। नीलकंठ चौधरी ने कहा कि बलदेव चिल्ड्रेन स्कूल ग्रामीण परिवेश में क्वालिटी एजुकेशन दे रहा है। इस अवसर पर अतिथि के रूप में राजाराम महतो, मुखिया रौशनलाल मुंडा, आजसू नेता वीरेन्द्र सिंह भोगता, मुखिया शांति देवी, पंसस कुंती देवी, समाजसेवी रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी, साहेबराम महतो, सीता लकड़ा, कांग्रेस नेता छोटेलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, जेएलकेएम नेता संजय महतो आदि शामिल हुए। इस अवसर पर प्रिंसिपल जयप्रकाश भंडारी, जितेन्द्र पटेल, बिंदेश्वर बेक, मोहनलाल महतो, शिक्षक दिनेश कुमार, जलेश महतो, लखन लाल महतो, धर्मेन्द्र यादव, मिहिर महतो, किरण मोनिका एक्का, शीला कुमारी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने