GA4-314340326 अंश क्लब कांके की टीम बनी महाराजा मदरा मुंडा फुटबॉल चैंपियन ट्रॉफी की विजेता

अंश क्लब कांके की टीम बनी महाराजा मदरा मुंडा फुटबॉल चैंपियन ट्रॉफी की विजेता

विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते अतिथिगण। 
कांके,(रांची)। अंश क्लब कांके की टीम छठे महाराजा मदरा मुंडा फुटबॉल चैंपियन ट्रॉफी की विजेता बन गई है। शनिवार को रेंडो पतरातू स्थित महाराजा मदरा मुंडा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में आतिश स्पोटिंग तुरूप को 2-1 से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अंश क्लब कांके के पीयूष को दिया गया। विजेता टीम को 3 लाख नगद व ट्रॉफी और उपविजेता टीम तुरूप को 2 लाख नगद व ट्रॉफी मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कुमार बैठा, विशिष्ट अतिथि कांके सीओ अमित भगत, मुख्य संरक्षक सह प्रमुख कांके सोमनाथ मुंडा, चुट्टू के समाजसेवी हयात अंसारी, इम्तियाज अंसारी, संजय महतो, सीआई चितरंजन टुडू के द्वारा दिया गया। इस मौके पर 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के एक प्रदर्शनी मैच का भी आयोजन किया गया। इसमें फुटबॉल क्लब लोहरदगा ने 1-0 से ओल्ड इज गोल्ड टीम को हरा दिया। इसके आयोजन में अध्यक्ष संजय मुंडा, संदीप कुमार,राधा मुंडा,देवचंद मुंडा, भक्तु उरांव, श्याम उरांव, रंजन लकड़ा,अजय महतो, प्रकाश उरांव, जुगेश मुंडा,प्रभात करमाली का अहम योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने