angara(ranchi) गेतलसूद-हुंडरू फाल मार्ग में शुक्रवार की शाम चार बजे एक बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गया। घायलों में एक युवक ओबर व एक युवक रामगढ़ का रहनेवाला है। बताया जाता है कि एक बाइक में सवार होकर तीन युवक हुंडरू फाल जा रहे थे। इसी बीच एलीस मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। काफी देर तक दोनों घायल रोड पर ही पड़ा रहा। लगातार दर्द से दोनों कराह रहे थे। दोनों के सिर में चोट लगी थी। इसी बीच इसकी जानकारी कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया को हुई। तत्काल मुखिया सहदेव ने अपने परिचित अघनू बेदिया को बाइक से घटनास्थल भेजा। फोन करने के बावजूद एंबुलेंस नही पहुंचा था। इसी अघनू ने एक अन्य बाइक सवार को रोककर दोनों घायलों को बाइक में बैठाकर गेतलसूद लाया। यहां से एंबुलेंस में दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अनगड़ा भेजा। फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.