GA4-314340326 टुसू केवल परंपरा नहीं, जीवन जीने की दृष्टि: अमित महतो

टुसू केवल परंपरा नहीं, जीवन जीने की दृष्टि: अमित महतो

सिल्ली के नीलगिरी मेले में उमड़ा जनसैलाब

अनूप महतो/ सिल्ली (रांची): सिल्ली प्रखंड के पतराहातू स्थित छोटाचांगड़ु में शनिवार को नीलगिरी मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नीलगिरी पहाड़ परिसर में हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। मेला समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय संस्कृति की झलक देखने को मिली, जिसमें टुसू प्रतियोगिता, कृषि प्रदर्शनी, पाता नाच और पारंपरिक मुर्गा लड़ाई मुख्य आकर्षण रहे।

सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन

बंता, हजाम, लोवादाग, पतराहातू, करियाडीह, अड़ाल, नवाडीह, घाघरा, मुरहु और तुंकू सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीण ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए मेले में पहुंचे। लोग अपने साथ आकर्षक टुसू मूर्तियां और चौड़ल लेकर आए थे, जिससे पूरा परिसर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। विधायक अमित महतो उपस्थिति में सिल्ली थाना की एएसआई उषा कुमारी ने टुसू प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। समिति द्वारा चयनित प्रथम प्रतिभागी कारिया डीह टुसू मंडली को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जड़ों से जुड़ने का पर्व...

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक अमित महतो ने कहा कि नीलगिरी पहाड़ सदैव से हमारी आस्था का केंद्र रहा है। टुसू पर्व हमारी लोक चेतना का प्रतीक है। यह पर्व संदेश देता है कि हमारी परंपराएं केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि वर्तमान को सही दिशा देने वाली जीवन दृष्टि भी हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और समाज में समरसता व सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

मेले के सफल आयोजन में समिति की रही भूमिका

मेले के सफल आयोजन में संरक्षक भजोहरी महतो, सचिव शिवनाथ महतो, अध्यक्ष त्रिलोचन बड़ाइक, सह-सचिव बनमाली महतो और कोषाध्यक्ष चंडी महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही रासबिहारी बड़ाइक, महकम महतो, भरत महतो, अमूल्य महतो, घनश्याम रविदास, जय सियाराम महतो, मेघनाथ महतो और लखीचरन महतो, झामुमो नेता समीर ठाकुर, झारखंड आंदोलनकारी प्रो. रत्नलाल महतो समेत समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस मौके पर झामुमो नेता विक्रम महतो, सतीश महतो, सुशेन महतो, सतीश तिवारी, अनिल महतो, द्वारिका महतो, लक्ष्मी कोइरी और अजय महतो आदि उपस्थित थे।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم