GA4-314340326 विवेकानंद जयंती पर रांची में गूंजा स्वदेशी का शंखनाद

विवेकानंद जयंती पर रांची में गूंजा स्वदेशी का शंखनाद

स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने लगाई 'स्वदेशी संकल्प दौड़'

स्वदेशी संकल्प दौड़ में शामिल मंच के लोग।

रांची: स्वामी विवेकानंद की जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर सोमवार को स्वदेशी जागरण मंच रांची महानगर द्वारा भव्य 'स्वदेशी संकल्प दौड़' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अशोकनगर स्थित स्वदेशी जागरण मंच के कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ।

श्रद्धांजलि के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत आगाज़ स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का राष्ट्रवाद स्वदेशी की भावना में निहित है और हम स्वदेशी अपनाकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हुआ मार्ग

माल्यार्पण के उपरांत 'स्वदेशी संकल्प दौड़' प्रारंभ हुई। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरी दौड़ के दौरान कार्यकर्ता "स्वामी विवेकानंद अमर रहें", "भारत माता की जय" और "जब बाजार जाएंगे, स्वदेशी सामान लाएंगे" जैसे गगनभेदी उद्घोष कर रहे थे। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के बीच स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान 

इस आयोजन को सफल बनाने में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से  मंच के राष्ट्रीय पदाधिकारी बिंदु पाराशर, प्रांत सह संयोजक आलोक कुमार सिंह, जिला संयोजक अंचल कुमार तिवारी, प्रमंडल प्रभारी राकेश कुमार व सह प्रमंडल प्रभारी प्रियनाथ मुखर्जी आदि उपस्थित थे।






Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم